साउथ मूवीज

SSMB29 से पृथ्वी सुकुमारन का पत्ता कटते ही जॉन अब्राहम ने मारी एंट्री, इस हसीना संग 17 साल बाद करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 05:59 PM IST

John Abraham in SSMB29: महेश बाबू और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म 'एसएसएमबी29' में जॉन अब्राहम की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। जॉन अब्राहम से पहले इस साउथ स्टार को फिल्म में कास्ट किया जा रहा था।

Image

John Abraham in SSMB29

John Abraham in SSMB29: साउथ के जाने-माने स्टार महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर सुर्खियों में हैं। महेश बाबू और एसएस राजामौली की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई है। प्रियंका चोपड़ा की एंट्री के बाद से ही फिल्म 'एसएसएमबी29' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 'एसएसएमबी29' में इस बॉलीवुड हंक की एंट्री होने वाली है। 'एसएसएमबी29' में नए स्टार की एंट्री की खबर को लेकर फिल्म का इंतजार दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस स्टार की हुई एंट्री

महेश बाबू और एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'एसएसएमबी29' रिलीज से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'एसएसएमबी29' में प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री तय मानी जा रही हैं। न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'एसएसएमबी29' में जॉन अब्राहम प्रियंका चोपड़ा संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम की एंट्री पृथ्वीराज सुकुमारन का पत्ता कटने के बाद हुई है। लेकिन आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की एंट्री को लेकर फिल्म 'एसएसएमबी29' के मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

17 साल बाद साथ आएंगे नजर

फिल्म 'एसएसएमबी29' में प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम के संग नजर आने की खबर ने लोगों का दिल खुश कर दिया है। आपको बता दें जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' में लास्ट टाइम साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ थे। इसके बाद से प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम को साथ देखने के फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article