साउथ मूवीज

Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, गोवा में शूरू की शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 06:29 AM IST

Jailer 2 New Star Entry: रजनीकांत (Rajinikanth) की सुपरहिट फिल्म 'जेलर' (Jailer) की सीक्वल 'जेलर 2' (Jailer 2) में अब एक और दमदार एक्टर की एंट्री हो गई है। इस एक्टर का नाम सामने आने के बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं स्टार का नाम।

Image

Image Source: IMDb

Jailer 2 New Star Entry: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी तमिल सुपरहिट फिल्म 'जेलर' (Jailer) के सीक्वल 'जेलर 2' (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जेलर 2 को एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस फिल्म के लिए बेताब कर रहे हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच अब फिल्म जेलर 2 को लेकर नया अपडेट सामने आा है। फिल्म जेलर में अब एक और दमदार एक्टर की एंट्री हो गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जेलर 2 में किस स्टार की एंट्री होने जा रही है।

'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ नजर आएगा ये स्टार

एक्टर रजनीकांत एक बार फिर से अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 से सामने आया नया अपडेट, जिसमें नई स्टार की एंट्री के बारे में बताया गया है। Valai Pechu की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जेलर 2 में रजनीकांत के साथ साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) भी नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति का इस फिल्म में अहम रोल करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विजय सेतुपति ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अभी गोवा (Goa) में उनका सीन शूट हो रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन ये खबर फैंस को एक्साइटेड कर रही है।

विजय सेतुपति इन फिल्मों में आएंगे नजर

एक्टर विजय सेतुपति सुपस्टार रजनीकांत के साथ धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म जेलर 2 में विजय सेतुपति का नाम आने से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म जेलर 2 के अलावा विजय सेतुपति अपनी और भी अपकमिंग मूवीज से धमाल मचाने वाले हैं। विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्मों में ओह माय कदवुले (Oh My Kadavule -Hindi Remake), केडी - द डेविल (KD - The Devil), ट्रेन (Train), रामायण (Ramayana) और मणि रत्नम (Mani Ratnam) की मूवी में नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति का फिल्म जेलर 2 से नाम जुड़ने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article