साउथ मूवीज

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे चिरंजीवी, पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार साथ आए नजर

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2025, 08:12 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच हमेशा से ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में ये दोनों टीमें दुबई में आपस में भिड़ रही हैं। जिसे देखने के लिए बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के सितारे भी पहुंच हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

IND vs PAK

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच दुबई में खेला जा रहा है। हर क्रिकेट फैन के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। वहीं इंडिया-पाकिस्तान मैच की दीवानगी सभी के बीच देखी जाती है। आम लोगों के साथ-साथ खास भी मैच देखने पहुंचे है। वहीं बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ के सितारे भी इस मैच को देखने पहुंचे, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी के मैच को लाइव देखने के लिए कई सेलेब्स स्टेडियम में मौजूद दिखाई दिए। वहीं पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार अपनी पत्नी थबिथा और बच्चों सुकृति वेनी बंदरेड्डी और सुक्रांत नायडू बंदरेड्डी के साथ मौजूद थे। पुष्पा के निर्देशक स्टेडियम में एक क्लासी ब्लैक शर्ट पहने हुए नजर आए, जबकि बाकी लोग भारत की जर्सी पहने हुए नजर आए। मेगास्टार चिरंजीवी भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज जमकर वायरल हो रही है। मेगास्टार क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ी स्टोरी शेयर करते रहते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे चिरंजीवी

पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार के पास फिलहाल दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। पहली पुष्पा 3 और दूसरी RC17 है। आरसी17 में राम चरण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं चिरंजीवी जल्द ही फिल्म विश्वम्भर में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मल्लीदी वशिष्ठ कर रहे हैं। मेगास्टार के पास पाइपलाइन में दो अन्य फिल्में भी हैं, एक अनिल रविपुडी के साथ और दूसरी दशहरा निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ।

End of Article