साउथ मूवीज

Hari Hara Veera Mallu: अत्याचार के दौर में पीड़ितों का मसीहा बनकर उभरा वीरा मल्लू, कहानी से लेकर स्क्रीन प्रेजेंस तक कैसी है पवन कल्याण की ये मूवी

Hari Hara Veera Mallu Review Hindi: आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं ये रिव्यू पढ़कर पता चल ही जाएगा। फिल्म की कहानी हिस्ट्री बेस है जो आपको 17वीं सदी में ले जाती है। पवन कल्याण और बॉबी देओल लीड स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं जो फिल्म को आगे बढ़ाते हैं।

Image

Image Source: x Handle

Hari Hara Veera Mallu Review Hindi: पवन कल्याण ( Pawan Kalyan) की मोस्ट अवेटेड मूवी हरी हर विरा मल्लू सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का इंतजार फैंस कई महीनों से कर रहे थे। हो भी क्यों न पवन कल्याण की दीवानगी फैंस के बीच इस कद्र है कि लोग उन्हें हर रोल में फिट मानते हैं। खैर मूवी रिलीज हो चुकी है और उनके फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी देख लिया। फिल्म हमने भी देख डाली है और अब आपको बताने जा रहे हैं इसमें क्या मजेदार है और क्या पसंद नहीं आने वाला। आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं ये रिव्यू पढ़कर पता चल ही जाएगा। फिल्म की कहानी हिस्ट्री बेस है जो आपको 17वीं सदी में ले जाती है। पवन कल्याण और बॉबी देओल( Bobby Deol) लीड स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं जो फिल्म को आगे बढ़ाते हैं।

फिल्म की कहानी

'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट' पवन कल्याण को एक एक काल्पनिक डाकू के रूप में दिखाती है। जो एक खास तरह के मिशन पर चल पड़ा है। फिल्म की कहानी उस समय की है जब मुगल सम्राट औरंगज़ेब ने हिंदुओं पर अत्याचार किए थे और जजिया कर लगाया था। समाज में चल रही प्रताड़ना को दूर करने के लिए जन्म होता है वीरा मल्लू का जो सनातन धर्म का हीरो बनकर सबकी रक्षा कर रहा है वह मुगलों से पौराणिक कोहिनूर हीरे को चुराने का प्लान करता है। इसके बाद कहानी वीरा मल्लू के साहस और उसकी हिम्मत पर चलती है। फिल्म में दमदार क्लाइमैक्स है जो आपको देखकर ही पता चलेगा।

कलाकारों की एक्टिंग

इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को पर्दे पर दिखाने के लिए पवन कल्याण ने खूब मेहनत की है। उन्होंने फिल्म में मार्शल आर्ट किया है जो विशेष रूप से 18 मिनट के क्लाइमेक्स सीक्वेंस में दिखाई देगा, जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया है।औरंगज़ेब के रूप में बॉबी देओल ने एक क्रूर सम्राट के रूप में ढलते हुए नजर आ रहे हैं। निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्याराज स्टार्स ने अपनी छाप छोड़ी है।

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं

कुल मिलाकर अगर आप पीरियड-एक्शन-ड्रामा फिल्म देखना का शौक रखते हैं और आपको दमदार बैकगग्राउन्ड म्यूजिक के साथ पवन कल्याण की एक्टिंग का मजा लेना है तो एक बार ये फिल्म जरूर देखें। इसमें मसाला, स्टोरी, एक्शन सबकुछ है। कहानी कहीं कहीं आपको बोर कर देगी लेकिन ये जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी जिसके बाद आपको सिक्कवल और भी मजेदार लगेगा। इसे ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। निर्देशक कृष जगरलामुडी हैं। संगीत एम.एम. कीरवानी ने दिया है। फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार मिले हैं

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article