Good Bad Ugly postpone: अजीत कुमार (Ajith Kumar) की अपकमिंग फिल्म गुड बैड अगली (Good Bad Ugly) के पोस्टर्स कुछ समय पहले दर्शकों के सामने आए थे, जिनकी वजह से इसको लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म का डायरेक्शन अधिक रविचंद्रन ने किया है, जिसे मेकर्स पोंगल 2025 के मौके पर रिलीज करने की सोच रहे थे। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के बीच में इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था, जिस कारण भी दर्शक इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गुड बैड अगली तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। फिल्म के मेकर्स इसे रिलीज करने के लिए दूसरी रिलीज डेट पर मुहर लगाएंगे।
फिल्म गुड बैड अगली के मेकर्स हाल ही में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि उनकी फिल्म की 7 दिनों की शूटिंग बाकी है। इसे पूरा करने में थोड़ा समय लगेगा, जिसके चलते वो इसे पोंगल 2025 पर रिलीज नहीं कर पाएंगे। मैत्री फिल्म्स के नवीन ने इवेंट के दौरान कहा, 'अजीत कुमार की फिल्म गुड बैड अगली की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। अजीत को 7 दिनों का शूट करना अभी बाकी है। हम कोशिश कर रहे थे कि गुड बैड अगली को पोंगल 2025 पर रिलीज कर दिया जाए लेकिन ऐसा संभव नहीं लग रहा है। फिल्म की फाइनल रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी।'

Ajith and Prasanna in Good Bad Ugly
क्रिसमस पर छाएगा पुष्पा 2 का जलवा
मैत्री फिल्म्स की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 दिसम्बर महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्साह नजर आ रहा है, उसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि अगला पूरा महीना पुष्पा के ही नाम रहेगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो मैत्री फिल्म्स की पुष्पा 2 हिन्दी भाषी राज्यों में जवान से भी बड़ी ओपनिंग लेगी। जिसका मतलब साफ है कि अल्लू अर्जुन पहले ही दिन शाहरुख खान को पछाड़ देंगे।
