साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन की एक और सुपरहिट फिल्म के लिए हो जाएं तैयार!! पुष्पराज ने इस मशहूर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Allu Arjun And Atlee Movie: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा-2 (Pushpa-2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। अब एक्टर जल्द ही जवान के डायरेक्टर के साथ फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को ​सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।

Image

Allu Arjun

Allu Arjun And Atlee Movie: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा-2 (Pushpa-2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार नोटों की बारिश की है। वहीं अल्लू अर्जुन जल्द ही एक और सुपरहिट फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं विस्तार से की पुष्पराज ने किस डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है और ये फिल्म कौन सी होने वाली है।

सन पिक्चर्स कर रहा प्रोड्यूस

पुष्पा 2 द रूल की रिलीज से पहले ही ऐसी चर्चा थी कि अल्लू अर्जुन और एटली एक साथ फिल्म करेंगे। इस कारण एक्टर अल्लू अर्जुन और फिल्म मेकर ने कई बार मुलाकात भी की और जोरदार चर्चा भी की, लेकिन बात आगे नहीं बन पाई। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर ये अफवाहें तेज हो गई है, कि अल्लू अर्जुन और एटली जल्द ही साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का प्रोडक्शन सन पिक्चर्स करने वाला है। अब फैंस बेस्रबी से अल्लू अर्जुन कीएक और ब्लॉकबस्टर का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर काम दोबारा से शुरू हो गया है।

एटली ने मांग ली थी मोटी फीस

पहले ऐसी अफवाह थी कि एटली और अल्लू वाली फिल्म पैसे के चक्कर में रुक गई है। ऐसा कहा जा रहा था कि एटली ने प्रोड्यूसर से इस फिल्म के लिए 80 करोड़ की फीस मांग ली थी। जिस कारण प्रोड्यूसर ने हाथ खड़े कर लिए थे। अगले साल फिल्म के फ्लोर पर आने की भी संभावना है। अब देखना होगा कि फिल्म का कम कब शुरू होता है और किस हसीना को इस फिल्म का हिस्सा बनाया जाता है

इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन जल्द ही निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की एक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म भगवान कार्तिकेय पर आधारित होगी। रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन इस फिल्म में भगवान कार्तिकेय का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article