साउथ मूवीज

Game Changer Leaked: रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हुई राम चरण की फिल्म, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Game Changer Leaked: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। वहीं रिलीज होते ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर शंकर की निर्देशित फिल्म गेम चेंजर पाइरेसी का शिकार हो गई है।

Image

Game Changer Leaked

Game Changer Leaked: राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। इस फिल्म में राम चरण दो रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं रिलीज होते ही मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें राम चरण की फिल्म रिलीज होती ही ऑनलाइन लीक हो गई है। जिसका असर अब सीधे बॉक्स ऑफिस पर नजर आएगा। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कहां-कहां ऑनलाइन लीक हो गई है।

सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर शंकर की निर्देशित फिल्म गेम चेंजर पाइरेसी का शिकार हो गई और फिल्म का फुल एचडी वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया। अब इसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई में साफ नजर आएगा। राम चरण के फैंस और मेकर्स को इस खबर के बाद बड़ा झटका लगा है। फिल्म के पायरेटेड वर्जन तमिलरॉकरज, फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम और टोरेंट वेबसाइटों पर आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

सालों की कड़ी मेहनत पानी में मिल गई

फिल्मों के लीक होने के बाद फिल्म बनाने वाले स्टार्स और क्रू के हर सदस्य की कड़ी मेहनत और प्रयास पर बड़ा असर पड़ता है। हमारे देश में पायरेसी के खिलाफ नियम बहुत सख्त हैं फिर भी लोग कई सालों की कड़ी मेहनत में तुरंत पानी फेर देते हैं। राम चरण की गेम चेंजर को मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं।

ये सितारे आए नजर

राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' एक ही दिन रिलीज हुई है, जिस कारण दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। गेम चेंजर में राम चरण डबल रोल में नजर आ रहे हैं। जिसमें वे एक कठोर नौकरशाह और एक दयालु व्यक्ति के रोल में दिखाई दे रहे हैं। गेम चेंजर में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नवीन चंद्रा भी नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article