साउथ मूवीज

Eagle Twitter Review: रवि तेजा की मूवी को ऑडियंस ने बताया मास्टर पीस, तारीफ में पढ़ डाले कसीदे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2024, 01:13 PM IST

Eagle Twitter Review: पैन इंडिया स्टार रवि तेजा की फिल्म ईगल रिलीज हो गई है। फिल्म को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन भी सामने आने लगा है। फैंस रवि तेजा की इस फिल्म को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं।

Image

Eagle Twitter Review in Hindi

Eagle Twitter Review in Hindi: रवि तेजा की फिल्म ईगल (Eagle) रिलीज हो गई है। फिल्म को 9 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ईगल की रिलीज के साथ ही अब रवि तेजा (Ravi Teja) की फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन भी सामने आने लगा है। फैंस रवि तेजा की इस फिल्म को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं। ट्विंटल पर ईगल की रिलीज के बाद से ही जैसे फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। लोग फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं।

ईगल में रवि तेजा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है, उनका एक्शन और डायलॉग डिलीवरी कमाल की बताई जा रही है। फिल्म को लेकर अभी तक फैंस के जो रिएक्शन आए हैं वह भी काफी पॉजिटिव हैं। आइए यहां ईगल के ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

फैंस ने दिए ईगल को पूरे नंबर

ईगल का रिव्यू लिखते हुए एक यूजर ने कहा, 'ईगल का सेकेंड हाफ एक शानदार एक्शन फिल्म के रूप में सामने आया है। सभी एक्शन सीन के लिए बेहतरीन VFX का इस्तेमाल किया गया है। कुल मिलाकर #Eagle हाई क्वालिटी वाली एक्शन फिल्म है। पहले हाफ की तुलना में दूसरा हाफ काफी जबरदस्त है।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ईगल एक मस्ट वॉच फिल्म है, रिव तेजा ने कमाल कर दिया है। जरूर देखें ये फिल्म।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article