साउथ मूवीज

Eagle Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की मूवी ने पहले दिन खड़ा किया पहाड़, कर डाली दमदार शुरुआत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2024, 12:28 PM IST

Eagle Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की फिल्म ईगल (Eagle) आज 9 फरवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों पर जबरदस्त आगाज कर दिया है। ईगल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

IMG Credits- Social Media

Eagle Box Office Collection Day 1: रवि तेजा की फिल्म ईगल (Eagle) आज 9 फरवरी 2024 को बॉक्स ऑफिस (Eagle Box Office) पर रिलीज हो गई है। रवि तेजा की इस फिल्म का बीते काफी समय से इंतजार हो रहा था। फिल्म के ट्रेलर से लेकर इसमें रवि तेजा के लुक की भी काफी चर्चा हुई है। अब ईगल की रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों पर जबरदस्त आगाज कर दिया है। ईगल के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के कलेक्शन ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया था जो फिल्म पर रिलीज से पहले ही सवाल खड़े करने लगे थे।

ईगल की जबरदस्त ओपनिंग देख कर अब ईगल के मेकर्स ने भी राहत भरी सांस ली है। आइए अब रवि तेजी की फिल्म ईगल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Eagle Box Office: रवि तेजा ने दिखाया दम

फिल्म ईगल के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही रवि तेजा ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम भी दिखा दिया है। Ormax मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रवि तेजा की फिल्म ईगल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ का बिजनेस करने वाली है। फिल्म को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। जिस हिसाब से 8 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग काफी अच्छी मानी जा रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article