साउथ मूवीज

Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' इस दिन होगी रिलीज, डायरेक्टर Jeethu Joseph ने किया बड़ा खुलासा

Drishyam 3 Release Date Update: हाल ही में एक इवेंट के दौरान मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने अपने निर्देशन में बन रही 'दृश्यम 3' की रिलीज को लेकर लोगों के बीच एक बड़ा अपडेट साझा किया है। तो चलिए जानते हैं मोहनलाल की यह मूवी किस महीने में रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Drishyam 3 Release Date Update: मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग को भी पूरा कर लिया गया है। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' के हिंदी वर्जन की रिलीज डेट की घोषणा की थी, जो इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर अब जीतू जोसेफ ने 'दृश्यम 3' के ओरिजिनल वर्जन की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस महीने में रिलीज होगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

6 जनवरी को अस्पताल के लॉन्च इवेंट के दौरान डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अगली मलयालम फिल्म 'वलथु वशथे कल्लन' 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'दृश्यम 3' की रिलीज के बारे में बात करते हुए जीतू जोसेफ ने कहा कि यह अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। 'दृश्यम 3' की रिलीज पर आए अपडेट को सुनने के बाद मोहनलाल के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। यह बात एकदम सच है कि 'दृश्यम 3' एक ऐसी फिल्म है, जिसे बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म की रिलीज की अगली तारीख का खुलासा मेकर्स जल्द से जल्द करेंगे।

इससे पहले 'दृश्यम 3' के लॉन्च के दौरान जीतू जोसेफ ने मोहनलाल की फिल्म की तीसरी किस्त में दर्शकों क्या नया देखने को मिलेगा, इस बारे में भी थोड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म बाकी दोनों किस्तों से भी शानदार होने वाली है। इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना और अनीस्बा हसन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article