बॉलीवुड

शादी को लेकर श्रद्धा कपूर से फैन्स ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने तुरंत दिया मजेदार रिप्लाई

Shraddha Kapoor Reply on Wedding Question: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए एक वीडियो को देखने के बाद श्रद्धा कपूर के फैन्स ने उनसे शादी को लेकर एक सवाल पूछ लिया। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या रिप्लाई दिया है।

Image

Pic Credit: Celeb/Instagram

Shraddha Kapoor Reply on Wedding Question: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर काफी लंबे समय से कथित तौर पर राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है लेकिन कपल ने पब्लिक में खुलकर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। श्रद्धा कपूर का नाम एक बार इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया है। यूजर के इस सवाल का श्रद्धा कपूर ने मजेदार रिप्लाई भी दिया है।

शादी करने पर श्रद्धा कपूर ने रखी अपनी राय

मंगलवार को श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ज्वेलरी ब्रांड 'पाल्मोनास' का एक प्रमोशनल वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने बताया कि नंबर्स के मुताबिक वैलेंटाइन डे के आसपास ही ज्यादातर ब्रेकअप होते हैं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने अकेले रहने बचने के लिए गिफ्ट्स खरीदने की भी सलाह दी। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने श्रद्धा कपूर से पूछा, 'शादी कब करोगी श्रद्धा जी।' एक्ट्रेस ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए रिप्लाई किया और कहा, 'मैं करूंगी, विवाह करूंगी।' कई फैन्स ने बार-बार कमेंट्स में पूछा कि कब करोगी आप शादी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के पास इस समय कई बड़ी-बड़ी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में कामयाब हो सकती हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'ईथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को सिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा श्रद्धा कपूर फिल्म 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article