JR NTR Dragon Movie Teaser X Reaction: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज यानी 20 मई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हर कोई जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश करता नजर आ रहा है। फैंस से लेकर स्टार्स तक की पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन सब के बीच जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन (Dragon) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया है, जिसमें जूनियर एनटीआर का दमदार लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ड्रैगन के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने क्या रिएक्शन दिया है।
'ड्रैगन फिल्म' के टीजर ने मचाया धमाल
एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म ड्रैगन का अभी हाल ही में सामने आया टीजर है। फिल्म ड्रैगन के टीजर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस टीजर को देखने के बाद यूजर्स ने एक्स पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। किसी ने टीजर को देखने के बाद फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया, तो कोई एक्शन सीन्स पर फिदा हो गया। फैंस के साथ-साथ जूनियर एनटीआर के ट्रोल्स भी टीजर की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: NTRNeel का टीजर इस दिन होगा रिलीज, गर्दा उड़ाएंगे Junior NTR)
जूनियर एनटीआर के घर के बाहर पहुंचे फैंस
एक्टर जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म ड्रैगन के टीजर के साथ-साथ एक वीडियो को लेकर भी खबरों हैं। जूनियर एनटीआर के बर्थडे के मौके पर फैंस एक्टर के घर के बाहर नजर आए। इस दौरान फैंस ने जूनियर एनटीआर के पोस्टर लिए नजर आए। इस वीडियो में जूनियर एनटीआर भी अपने फैंस से मिलते दिखाई दिए। जूनियर एनटीआर की इस सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। जूनियर एनटीआर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।
कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'
एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन के टीजर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। फिल्म ड्रैगन 11 जून 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म ड्रैगन के टीजर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
