Jr NTR-Prashanth Neel Film: साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर (Junior NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर जल्द ही डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) की मूवी में नजर आने वाले हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दिन फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-Jr NTR के बर्थडे पर जारी होगा 'NTRNeel' का फर्स्ट लुक, Prashanth Neel ने किया फैन्स से वादा)

जूनियर एनटीआर की मूवी का टीजर इस दिन होगा रिलीज (pic credit-twitter)
कब आएगा जूनियर एनटीआर की मूवी का टीजर
जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील की आने वाली फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब फिल्म की रिलीज से एक साल पहले मेकर्स इसका टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह सरप्राइज जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर 19 मई की रात 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह टीजर जूनियर एनटीआर के 43वें जन्मदिन के मौके पर लॉन्च होगा।
इस मूवी में नजर आए थे जूनियर एनटीआर
हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की एक झलक शेयर की थी। पोस्ट में लिखा गया था, 'तुम बिजनेस जानते हो और मैं केमिस्ट्री… ये दोनों मिलकर सब कुछ बदलने वाले हैं।' फिल्म का टीजर तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगा। खबरें यह भी हैं कि जूनियर एनटीआर मुंबई जाकर मीडिया को फिल्म का टीजर दिखा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जूनियर एनटीआर आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी भी थे। इस मूवी को लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया था।
