थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम आज यानी 5 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा कहा है कि इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास कैमियो किया है।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया आग की तरह फैलने लगा और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और सुपरस्टार विजय थलापति के साथ महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बेकरार हैं। दो दिग्गज सितारों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। इस फिल्म को लोग हिट बता रहे हैं। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार विजय थलापति की ये फिल्म 100 करोड़ रूपये की ओपनिंग कर सकती है। ऐसा कहा है जा रहा है कि ये साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से एक होगी। अब देखना होगा कि इस फिल्म की कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होता है।

MS Dhoni cameo in GOAT
महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो
एक यूजर ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में फिल्म का एक सीन है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। इस सीन में धोनी आईपीएल मैच के लिए स्टेडियम के अंदर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी दौरान थलापति विजय भी बाइक पर एक एक्शन सीक्वेंस के लिए नजर आते हैं।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
इस फिल्म में थलापति विजय डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वही गोट में विजय थलापति के अलावा फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन और युगेंद्रन भी शामिल हैं।
