साउथ मूवीज

Dhurandhar OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर'? जानिए यहां

Dhurandhar OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया जाएगा, इस बात का खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों के बार यह मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) 5 दिसंबर के दिन दुनिया भर में रिलीज होने की तैयार है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से फैन्स के अंदर 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने की बेताबी बढ़ी हुई है। नेशनल अवॉर्ड विनर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' का निर्देशन किया है। यह साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। जैसे-जैसे रणवीर सिंह की 'धुरंधर' बड़े पर्दे पर आने की उल्टी गिनती शुरू हो रही है। वैसे-वसे खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म तय कर लिया है।

जानिए कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे 'धुरंधर'

ओटीटीप्ले की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने 'धुरंधर' के कथित तौर पर डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। यह भी सुनने में आया है कि फिल्म का प्रीमियर 30 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन होने की पूरी उम्मीद है। निर्माताओं की ओर से 'धुरंधर' की ऑनलाइन रिलीज डेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

रणवीर सिंह की यह मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन से भरपूर जासूसी थ्रिलर है। इस मूवी में रणवीर सिंह को एक इंडियन स्पाई एजेंट के रोल में देखा जाएगा, जो पाकिस्तान के ल्यारी एरिया में घुसपैठ करता है। रणवीर सिंह के अलावा इस मूवी में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, नवीन कौशिक और मानव गोहिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी का रनटाइम 3.5 घंटे बताया जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article