साउथ मूवीज

चिरंजीवी के हाथ में स्लिंग देख चिंतित हुए फैन्स, अभिनेता ने बताया हुई थी छोटी सी सर्जरी

Chiranjeevi on Undergoing Minor Surgery: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें हाथ में स्लिंग के साथ देखा गया। चिरंजीवी ने खुद बताया कि उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है।

Chiranjeevi

Chiranjeevi

Chiranjeevi on Undergoing Minor Surgery: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इसके अलावा चिरजीवी ने 31 जनवरी को जुड़वां पोते-पोतियों (शिवराम और अनवीरा देवी) का भी स्वागत किया। हाल ही में तेलुगु सुपरस्टार को हाथ में स्लिंग पहने देखा। एक्स अकाउंट पर चिरंजीवी ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई है। हालांकि चिरंजीवी एक स्वस्थ हैं लेकिन फैन्स अभी भी उनकी चिंता कर रहे हैं। चिरंजीवी ने अपने डॉक्टर के साथ हाथ में स्लिंग पहने एक फोटो भी शेयर की। (इसे भी पढ़ें: Toxic Trailer Release Date: यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई आउट !! मेकर्स इस दिन उठाएंगे पर्दा)

चिरंजीवी की हुई थी छोटी सी सर्जरी

चिरंजीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने आर्थ्रोस्कोपी सर्जन, डॉ. नितिन के साथ एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि उन्हें हाथ में स्लिंग पहने देखकर कई फैन्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था। उन्होंने आगे बताया कि कंधे की एक छोटी सी कीहोल सर्जरी हुई थी। चिरंजीवी ने यह भी बताया कि वो एकदम स्वस्थ हैं और धीरे-धीरे अपने रूटीन में वापस लौट रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर की बढ़ीं मुश्किलें, आदित्य धर के 'B26 Studio' को ब्लैकलिस्ट करना चाहती है BMC? जानिए पूरा मामला)

इस दौरान चिरंजीवी ने अपने डॉक्टर को भी धन्यवाद दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया संक्रांति रिलीज अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' बड़ी सफल रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने से भी कम समय में नेटफ्लिक्स पर भी आ गई। इस तेलुगु एक्शन फिल्म में नयनतारा अहम रोल में नजर आई थीं। फिलहाल चिरंजीवी अपनी अगली फिल्म 'मेगा158' की तैयारियों में जुटे हैं।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article