BMC angry with Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले ही मुश्कलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 19 मार्च का दिन फाइनल किया है। अब यह मूवी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ विवादों में घिर गई है। 16 फरवरी को खबरें आईं कि रणवीर सिंह स्टारर के दूसरे पार्ट पर बीएमसी ने नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ फिल्म पर जुर्माना लगाने की मांग की है। 'धुरंधर 2' में हमजा अली मजारी की कहानी को आगे दिखाया जाएगा। यह मूवी में पाकिस्तान में भारतीय जासूस के किरदार को आगे लेकर जाएगी। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की हत्या करवा दी थी। इसके दूसरे भाग में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर बीएमसी फिल्म 'धुरंधर 2' से क्यों नाराज है।
जानिए क्यों 'धुरंधर 2' से नाराज है बीएमसी
साउथ मुंबई में 'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट पर बार-बार रूल्स का उल्लंघन किया गया, जिस कारण बीएमसी ने आदित्य धर के बी62 स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की बड़ी डिमांड की है। फिल्म की शूटिंग एक इमारत की छत पर की जा रही थी और फुल परमीशन ना मिलने के बाद दो जनरेटर वैन का इस्तेमाल किया गया था। बीएमसी ने जोन 1 के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी), ए वार्ड कार्यालय को लैटर भेजकर 1 लाख रुपये के जुर्माने की मांग की है। इस लैटर में उन्होंने सिफारिश की है कि 'धुरंधर 2' का निर्माण कर रहे बी62 स्टूडियो को आने समय में ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। बता दें 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली गई है। (इसे भी पढ़ें: Toxic Trailer Release Date: यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई आउट !! मेकर्स इस दिन उठाएंगे पर्दा)

Dhurandhar Cast
डीएमसी ने भी बीएमसी द्वारा की गई ब्लैकलिस्टिंग की मांग को मंजूरी दे दी थी। 2 एप्लीकेशन में महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड के साथ अनुमतियों के लिए आवेदन जमा करने से रोक दिया गया था।
दूसरी बार शूटिंग की लोकेशन अधिकारियों को बिना सूचित किए बदल दी गई। इसी के चलते बीएमसी के ए वार्ड के अधिकारियों ने स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश करते हुए उप नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने 'धुरंधर 2' के सेट पर बिना इजाजत ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज की थी। बीएमसी के A-वॉर्ड ऑफिस ने धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान बार-बार सेफ्टी और रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन की वजह से आदित्य धर के B62 स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।
प्रोडक्शन टीम ने हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में सेट पर जलती हुई मशालों (मशालों) का इस्तेमाल किया, जिसके कारण मुंबई पुलिस को दखल देना पड़ा और सामान ज़ब्त कर लिया गया। खबर है कि क्रू मेंबर्स ने शूटिंग की जगहें बदल दीं और सिविक बॉडी से ज़रूरी परमिट लिए बिना बिल्डिंग की छत का इस्तेमाल किया। स्टूडियो ने लोकल अथॉरिटी से वैलिड अप्रूवल लिए बिना साइट पर दो जनरेटर वैन चलाईं। फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ पहले भी एक रिस्ट्रिक्टेड एरिया में ड्रोन के बिना इजाज़त इस्तेमाल करने के लिए FIR दर्ज की गई थी।
डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (DMC) को एक फॉर्मल लेटर भेजा गया है जिसमें स्टूडियो पर राज्य के सिंगल-विंडो फिल्मिंग पोर्टल का इस्तेमाल करने पर परमानेंट बैन लगाने का प्रस्ताव है। BMC ने पहले ही प्रोडक्शन का ₹25,000 का सिक्योरिटी डिपॉजिट ज़ब्त कर लिया है और ₹1 लाख का एक्स्ट्रा फाइन लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि स्टूडियो को अभी तक ऑफिशियली ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन खबर है कि प्रपोजल को आगे की कार्रवाई के लिए मंज़ूरी दे दी गई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
