Chiranjeevi and Mohanlal Movie: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। मोहननलाल की मूवीज को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया है। इस बीच मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल जल्द ही तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ मूवी में नजर आने वाले हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने से फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...
इस फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल और चिरंजीवी
चिरंजीवी और डायरेक्टर बॉबी कोली, जो पहले 'वाल्टेयर वीरय्या' में साथ काम कर चुके हैं, अब अपनी दूसरी फिल्म के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं। कई सूत्रों से पता चला है कि इस फिल्म में मोहनलाल पहली बार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे। ये दोनों दिग्गज अभिनेता लंबे समय से एक-दूसरे के काम की तारीफ करते आए हैं और जब भी एक ही शहर में होते हैं, तो एक दूसरे से मिलते रहते हैं। हैरानी की बात है कि अब तक किसी ने इन दोनों को पर्दे पर साथ लाने की कोशिश नहीं की थी, इसलिए यह जोड़ी भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पहल होगी। अभी फिल्म का नाम मेगा 158 रखा गया है। इस मूवी के बारे में एक सूत्र ने बताया, 'चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मोहनलाल फिल्म के बीच में बहुत दमदार एंट्री करते हैं ठीक वैसे ही जैसे अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अंधा कानून' में आइकॉनिक एंट्री थी।' बता दें कि फिलहाल चिरंजीवी ' माना शंकरा वर प्रसाद गारू' में व्यस्त हैं, जो 12 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। वहीं मोहनलाल भी अपकमिंग मूवी पर काम कर रहे हैं।
चिरंजीवी और मोहनलाल की फैन फॉलोइंग
बताते चलें कि चिरंजीवी और मोहनलाल दोनों की ही फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इस मामले में वे बॉलीवुड के सभी सितारों को टक्कर देते हैं। चिरंजीवी और मोहनलाल की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। आप चिरंजीवी और मोहनलाल को साथ देखने के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
