साउथ मूवीज

बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर का भी बवंडर, विजय सेतुपति और जूनियर एनटीआर से टक्कर लेंगे रजनीकांत

Box office clash: आने वाले समय में साउथ फिल्मों के कारण बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बवंडर आने वाला है। बता दें बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं तीन-तीन सुपरस्टार की फिल्मों की टक्कर होने वाली है। ​रिपोर्ट के अनुसार विदुथलाई 2 के निर्माता फिल्म को दिवाली 2024 पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म लगभग अपने अंतिम चरण में है।

Image

Box office clash

Box office clash: आने वाले समय में साउथ फिल्मों के कारण बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बवंडर आने वाला है। बता दें बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं तीन-तीन सुपरस्टार की फिल्मों की टक्कर होने वाली है। इस लिस्ट में रजनीकांत के साथ-साथ विजय सेतुपति और जूनियर एनटीआर का भी नाम शामिल है। बता दें विजय सेतुपति की विदुथलाई तमिल सिनेमा की सबसे मशहूर सीक्वल में से एक है। वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट ने ना केवल सभी से अपार प्रशंसा प्राप्त की, बल्कि अपने विषय और सराहनीय प्रदर्शनों से सभी को चौंका दिया है। वहीं फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार भी कर रहे हैं।

इतिहास का सबसे बड़ा क्लैश

रिपोर्ट के अनुसार विदुथलाई 2 के निर्माता फिल्म को दिवाली 2024 पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म लगभग अपने अंतिम चरण में है, अन्य हिस्सों के साथ शूटिंग पूरी करने के लिए तैयार है। रिलीज के बारे में निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर ये अटकलें सच साबित होती हैं तो यह इतिहास का सबसे बड़ा क्लैश में से एक होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन दिवाली में सिनेमाघरों में आने वाली है। साथ ही जूनियर एनटीआर भी दिवाली पर अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म देवरा: पार्ट 1 को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

विदुथलाई-2 में नजर आएंगे ये सितारे

विदुथलाई पार्ट 2 को वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां से इसके पिछले पार्ट को छोड़ा गया था। फिल्म में विजय सेतुपति के किरदार पेरुमल वाथियार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा और दिखाया जाएगा कि वह कैसे एक विद्रोही कमांडर बने। विजय सेतुपति और मंजू वारियर के अलावा इस फिल्म में सोरी, भवानी श्री, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, इलावरसु और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। वहीं रजनीकांत वेट्टैयान में नजर आएंगे, जो अक्टूबर में रिलीज होगी और इसमें अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी हैं। वह जल्द ही लोकेश कनगराज की कुली की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article