बॉबी देओल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के घर हुआ था। वहीं एक्टर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। हाल ही में हरि हर वीरा मल्लू के मेकर्स एक्टर के जन्मदिन पर उनका खास पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।
पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू से औरंगजेब के रूप में बॉबी देओल का पहला लुक शेयक करते हुए मेकर्स ने लिखा, "इनकंपरेबल और मैन ऑफ मैग्नेटिक स्क्रीन प्रजेंस वाले व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! टीम हरि हर वीरा मल्लू। अब एक्टर का विलेन अवतार जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म एनिमल के बाद से बॉबी देओल लगातार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में बॉबी देओल साउथ की फिल्म डाकू महाराज में नजर आए थे। वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया था कि उन्होंने पवन कल्याण की फिल्म को क्यों चुना है।
एनिमल से पहले ही मिल गई थी फिल्म
इस दौरान एक्टर ने कहा था कि-"मैंने स्क्रिप्ट सुनी मुझे ये दिलचस्प लगी। हरि हर वीरा मल्लू एक ऐसी कहानी है जो देश में हर किसी की भावनाओं से जुड़ती है। बहुत कम ही एक्टरों को ऐसी स्क्रिप्ट मिलती है। एनिमल की रिलीज से बहुत पहले ही मुझे हरि हर वीरा मल्लू के लिए संपर्क किया गया था।"
कब रिलीज होगी फिल्म
हरि हर वीरा मल्लू में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हरि हर वीरा मल्लू 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी कहानी वीरा मल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुगलों से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा जाता है।
