Anurag Kashyap on Bollywood: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों अपनी फिल्म डकैत (Dacoit) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनुराग कश्यप की ये फिल्म आज यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म डकैत रिलीज के बाद से खबरों में बनी हुई है। इन सब के बीच अनुराग कश्यप का एक इंटरव्यू सामने आया है। अनुराग कश्यप ने इंटरव्यू Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप बॉलीवुड को लेकर बात की। अनुराग कश्यप ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: "मुझे अंदाजा भी नहीं..." Epstein files मसले पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी)
अनुराग कश्यप ने कही ये बात
अनुराग कश्यप एक बार फिर से खबरों में है इसकी वजह उनका अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें कभी वो सुरक्षा नहीं दी जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने उनके डेब्यू फिल्म के लिए दी थी। उन्होंने कहा, 'सरल बातें मायने रखती हैं, इसलिए प्रोफेशनली मैंने अब तक एक्टिंग नहीं की थी। अब मैंने शुरू की है, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से मैं तैयार नहीं था। सेट पर सब मेरे परिवार जैसे हैं। मैं यहां बढ़ सकता हूं।' अनुराग कश्यप का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है। (ये भी पढ़ें:इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को किया जा रहा है टाइपकास्ट, आलिया भट्ट से लेकर शेफाली शाह तक अनुराग कश्यप ने की इन हसीनाओं की तारीफ )
'डकैत' से किया डेब्यू
अनुराग कश्यप ने तेलुगु सिनेमा में फिल्म डकैत के साथ डेब्यू किया है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप के साथ अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम रोल में है। फिल्म डकैत की स्टोरी की जमकर तारीफ की जा रही है।

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात (Pic Credit: Dacoit Movie)
पहले दिन होगा इतना कलेक्शन
अदिवि शेष,मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4 करोड़ रुपये कमाने ने वाली है। लेकिन अभी तक फिल्म डकैत की कमाई के अधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए है। अनुराग कश्यप के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
