बॉलीवुड

इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को किया जा रहा है टाइपकास्ट, आलिया भट्ट से लेकर शेफाली शाह तक अनुराग कश्यप ने की इन हसीनाओं की तारीफ

Anurag Kashyap on Film Industry Typecasting Actresses : निर्माता का मानना है कि शादी, रिश्ता, माँ बनना या किसी भी चीज का असर किसी अभिनेता के करियर पर क्यों पड़ना चाहिए ? और ख़ासकर अभिनेत्रियों पर ही क्यों? इतने सालों से चल रहा है, यहाँ टाइपकास्टिंग जो होता है इतना।

Image

Image Source: Instagram/ x

Anurag Kashyap on Film Industry Typecasting Actresses: डायरेक्टर अनुराग कश्यप( Anurag Kshyap) इस समय अपनी फिल्म 'निशांची' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसी सिलसिले में वह लगातार इंटरव्यू भी दे रहे हैं। अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले अनुराग कश्यप ने हाल ही में इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पर बात की। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को एक ही रोल में बांध कर रख दिया जाता है। एक्ट्रेस को उनकी उम्र के हिसाब से ही काम दिया जाता है। इस बातचीत में अनुराग कश्यप ने उन एक्ट्रेस का जिक्र किया जिन्होंने अपने करियर में बेहतरीन रोल्स किए हैं।

हाल ही में एक बातचीत में, अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) से आलिया भट्ट( Alia Bhatt) समेत कुछ मशहूर हस्तियों के बारे में बात करने के लिए कहा गया। आलिया के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि वह उनकी और उनके जीवन में अलग-अलग भूमिका को निभाने के तरीके की सराहना करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को कैसे टाइपकास्ट किया जाता है। निर्माता का मानना है कि शादी, रिश्ता, माँ बनना या किसी भी चीज का असर किसी अभिनेता के करियर पर क्यों पड़ना चाहिए? और ख़ासकर अभिनेत्रियों पर ही क्यों? इतने सालों से चल रहा है, यहाँ टाइपकास्टिंग जो होता है इतना।

उन्होंने आगे कहा, "माँ का रोल करने के लिए कितना मुश्किल होता है किसी को ढूंढना। यहाँ तक कि 50 की उम्र पार कर चुकी अभिनेत्रियों को भी टाइपकास्ट कर दिया जाता है और उन्हें सिर्फ़ माँ के रोल के लिए ही देखा जाता है। 50 सालों की औरतें और हीरोइन नहीं बन सकती क्या?"

उसी बातचीत में, उन्होंने कहा, "शेफाली शाह दिल्ली क्राइम में हीरो नहीं है क्या? करीना कपूर क्या हीरो नहीं बन सकती। नीना गुप्ता, बधाई हो, उनको किसने पहले ऐसे देखा था? मेरा मतलब है कि कोई भी कर सकता है, कुछ भी कर सकता है

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article