Allu Arjun Shaktimaan Movie Update: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन एक के बाद एक अपकमिंग फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की की फिल्मों को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ महीने पहले अल्लू अर्जुन का नाम बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) की नई फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan) से जुड़ा था। इसके बाद से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच अब फिल्म शक्तिमान को लेकर नई खबर सामने आई है। तो चलिए जानते है, फिल्म शक्तिमान को लेकर क्या अपडेट आया है। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने नए प्रोजेक्ट के लिए बेसिल जोसेफ संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका)
'शक्तिमान' का हिस्सा नहीं हैं अल्लू अर्जुन
एक्टर अल्लू अर्जुन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म शक्तिमान है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन बेसिल जोसेफ के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। जिसके बाद माना जा रहा था वो फिल्म शक्तिमान में नजर आएंगें। लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। अरुण अनिरुधन ने Club FM 94.3 से बातचीत में बताया कि वो बेसिल जोसेफ की अगली फिल्म शक्तिमान की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। हालांकि बाद में यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने आगे कहा कि 'अब ये फिल्म बनेगी या नहीं, मुझे नहीं पता।' जब उनसे पूछा गया कि क्या बेसिल जोसेफ, अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में उनकी फिल्म की वजह से गए थे, तो अरुण ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने खुद उन्हें बुलाया था। अरुण अनिरुधन से फिल्म शक्तिमान में अल्लू अर्जुन की एंट्री को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा कि 'अल्लू अर्जुन का फिल्म शक्तिमान से कोई लेना-देना नहीं है। ये एक अलग प्रोजेक्ट है। बाकी जानकारी जल्द सामने आएगी।' (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह नहीं अल्लू अर्जुन बनेंगे बड़े पर्दे पर 'शक्तिमान', इस फेमस डायेरक्टर संग काम करेंगे 'पुष्पा' एक्टर)

अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर आया अपेडट (Image Source: IMDb)
पहले जुड़ा था रणवीर सिंह का नाम
अल्लू अर्जुन से पहले फिल्म शक्तिमान से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का भी नाम जुड़ चुका है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म शक्तिमान में किस स्टार की एंट्री हुई इसको लेकर अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
