Shaktimaan Movie New Star Entry: फिल्म शक्तिमान (Shaktimaan) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। टीवी शो शक्तिमान से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना भी इसको लेकर बयान देते रहते है। इस फिल्म को लेकर खबर थी बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित थे। रणवीर सिंह के शक्तिमान के रोल में कई फर्जी पोस्टर भी वायरल हुए। लेकिन इन सब के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म से रणवीर सिंह की जहग साउथ के इस स्टार को कास्ट किया जा रहा है।
अल्लू अर्जुन ने काटा रणवीर सिंह का पत्ता
फिल्म शक्तिमान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) जल्द ही भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान के किरदार में नजर आ सकते हैं। अल्लू अर्जुन फिल्म मिन्नल मुरली (Minnal Murali) के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) के साथ इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। पहले खबर थी कि रणवीर सिंह ये रोल करेंगे, लेकिन अब अल्लू का नाम सामने आया है। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स और गीता आर्ट्स के बैनर तले बन रही है, जो 90 के दशक के मशहूर टीवी शो शक्तिमान का बिग-स्क्रीन रीमेक होगी।
अल्लू अर्जुन वर्क फ्रंट
एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म शक्तिमान के साथ-साथ अपनी अपनी मूवीज को लेकर भी चर्चा में है। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी AA22xA6 में बिजी है। इस फिल्म को अटली कुमार (Atlee Kumar) डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर भी चर्चा तेज है। फिल्म शक्तिमान में अल्लू अर्जुन की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
