साउथ मूवीज

Allu Arjun ने रोड शो के आरोपों को बताया गलत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें-"प्लीज मुझे जज मत करिए मैं वैसा इंसान..."

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें रखी है। इस दौरान एक्टर ने कहा-ये एक बड़ी घटना थी इसमें हादसे में किसी की गलती नहीं है। मैं सरकार का बहुत बड़ा आभारी हूं। सरकार ने फिल्मी इंडस्ट्री का साथ दिया है।

Image

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई भी दे रहा है। बता दें 04 दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में इस फिल्म का एक प्रीमियर शो रखा गया था। इस प्रीमियर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 1 बच्चा घायल हो गया था। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें लोगों के सामने रखी है। आइए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या कहा है।

अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद यानी आज 21 दिसंबर को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्लू अर्जुन ने कहा-"यह एक झूठा आरोप है कि उस रात को रोड शो और जुलूस था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है उस दौरान बस मेरी कार रुक गई थी। यह फिल्म हमारी सालों की बहुत बड़ी मेहनत का परिणाम है और यह कोई दिखावा नहीं है। जब मैं जवाब नहीं देता और अपना चेहरा उन्हें नहीं दिखाता तो उन्हें लगता है कि मैं घमंडी हूं। यह कोई रोड शो या जुलूस नहीं है।"

प्लीज मुझे जज मत करिए

अल्लू अर्जुन ने कहा, "ये एक बड़ा हादसा है। इस हादसे में किसी की गलती नहीं है। मैं सरकार का बहुत बड़ा एहसानमंद हूं। सरकार ने फिल्मी इंडस्ट्री का साथ दिया है। प्लीज मुझे जज मत करिए। मेरे कैरेक्टर पर उंगली मत उठाइये। मैं वैसा इंसान बिल्कुल भी नहीं हूं।"

इंस्ट्रक्शन को फॉलो कर रहा था

एक्टर ने कहा लोग उनपर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने थिएटर में जाकर गलत व्यवहार किया गया है। इसपर अल्लू अर्जुन ने कहा-"मैंने अनुमति ली थी और मैं वहां गया था मेरी सामने पुलिस वाले थे। वो अपना काम कर रहे थे पूरा रास्ता साफ कर रहे थे। मैं उनके इंस्ट्रक्शन को फॉलो भी कर रहा था। अगर कोई परमिशन नहीं होती तो मैं वहां कैसे जाता। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, मैंने इसका पालन किया है। मेरा वहां आना कोई रोड शो नहीं था भीड़ के सामने मैंने बस हाथ दिखाया था। लाखों लोग आपको देखने आते हैं तो यह व्यवहार होता है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article