pic credit- allu sirish instagram
Allu Sirish Engagement: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। हाल ही में एक्टर ने नयनिका के साथ एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो दोनों 31 अक्टूबर को सगाई करने जा रहे हैं। उस समय अल्लू सिरीश का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। इस बीच अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश और नयनिका की सगाई की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इन तस्वीरों को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...
एक्टर अल्लू सिरीश और उनकी गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी आखिरकार और खुशी-खुशी सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर अल्लू ने समारोह की कई फोटोज शेयर कीं। फोटोज में दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को रिंग पहना रहे हैं और मेहमान तालियां बजाकर खुशियां मना रहे हैं। इस खान दिन नयनिका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। उन्होंने लाल रंग के लहंगे को व्हाइट ज्वैलरी और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। उनका ये लुक काफी बेहतरीन लग रहा था। वहीं अल्लू सफेद एथनिक कुर्ता में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। अल्लू ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मैंने आखिरकार और खुशी से अपनी जिंदगी की मोहब्बत नयनिका से सगाई कर ली। इस समारोह में अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ, चिरंजीवी अपनी फैमिली के साथ, राम चरण-उपासना, और वरुण तेज-लावण्या मौजूद थे। सभी ने अल्लू और नयनिका की जोड़ी पर प्यार बरसाया और दोनों को शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की मंगेतर नयनिका खूबसूरती में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। अल्लू शिरीष हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। इसलिए उनकी और नयनिका की लव स्टोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मालूम हो कि अल्लू सिरीश ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। अल्लू अर्जुन की तरह उन्हें भी लोग काफी प्यार करते हैं।