साउथ मूवीज

Akhanda 2 X Review: नंदामुरी बालकृष्ण को बड़े परदे पर देख चिल्ला पड़े फैन्स, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

Akhanda 2 X Review: बोयापति श्रीनु के निर्देशन साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म 'अखंडा 2' (Akhanda 2) आखिरकार 12 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने नंदामुरी बालकृष्ण स्टारर को अभी से ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Nandamuri Balakrishna's 'Akhanda 2' X Review: साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म 'अखंडा 2' कई बाधाओं के बाद दुनिया भर में रिलीज कर दी गई है। यह मूवी पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के साथ रिलीज होने के वाली थी लेकिन लिमिटेड स्क्रीन मिलने के चलते इसे मेकर्स ने लास्ट मौके पर इसे पोस्टपोन कर दिया था। बोयापति श्रीनु ने निर्देशन में बनी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के बाद अब लोगों ने 'अखंडा 2' को लेकर एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। 'अखंडा 2' में नंदामुरी बालकृष्ण के एंट्री सीन्स को देखकर फैन्स कूद पड़े हैं। कई लोगों ने नंदामुरी बालकृष्ण की इस मूवी को ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है।

'अखंडा 2' को लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने नंदामुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' के शुरुआती प्रीव्यू शो को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ट्वीट किया, 'अखंडा 2 एक विनर है। हम सभी बोया और बालैया की जोड़ी से एक खास तरह के पागलपन और मस्ती की उम्मीद करते हैं... लेकिन अखंडा 2 के साथ उन्होंने सारी सीमाएं पार कर दीं और आसमान छू लिया। इस मूवी का म्यूजिक शानदार है।' बताते चलें ज्यादातर लोगों ने इस मूवी की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फैन्स इस समय सिनेमाघरों में फिल्म के हर सीन पर तालियां बजा रहे हैं।

बोयापति श्रीनु के निर्देशन में बनी इस मूवी नंदामुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता मेनन, आधी पिनिसेट्टी, कबीर दुहान सिंह, हर्षाली मल्होत्रा, जगपति बाबू और सास्वता चटर्जी सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। बताते चलें यह फिल्म 2021 की फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंडा' का सीक्वल है। अगर आपने यह मूवी देख ली है? यह आपको कैसी लगी इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article