बॉलीवुड

'धुरंधर' देख गदगद हुए विक्की कौशल, आदित्य धर-रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात

Vicky Kaushal Reviews Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही फैन्स इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर विक्की कौशल ने भी 'धुरंधर' देखने के बाद इस मूवी की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं विक्की ने फिल्म के सभी धुरंधरों को बधाई भी दी।

Image

Pic Credit: Instagram/Celebs

Vicky Kaushal Reviews Dhurandhar: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का जलवा पहले दिन से ही जारी है। इस मूवी को दर्शकों देखने के बाद तारीफ ही तारीफ किए जा रहे हैं। फैन्स अपनी फैमिली के साथ 'धुरंधर' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने 'धुरंधर' देखने एक बाद इसकी तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किए हैं। ऐसे में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी 'धुरंधर' को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है।

विक्की कौशल ने बांधे 'धुरंधर' की तारीफों के पुल

विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आदित्य धर आप कमाल हैं! इस फिल्म को इतने दृढ़ विश्वास, कुशलता और उत्कृष्ट रचना के साथ बनाना आपके और आपकी टीम के लिए कितना बड़ा काम रहा होगा... आपको सलाम! शानदार अभिनय! हर तरह ये फिल्म लाजवाब। बहुत शानदार। इसमें शामिल सभी धुरंधरों को बधाई।' विक्की कौशल ने आदित्य धर की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम किया था, जो अपने समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Vicky Kaushal's Post for Dhurandhar.

Vicky Kaushal's Post for Dhurandhar.

'धुरंधर' मूवी में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई एक्टर्स अलग-अलग रोल में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि 7 दिनों अंदर 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। आने वाले दिनों में यह और भी धांसू कमाई करती दिखाई देने वाली है। 'धुरंधर' की सफता के बाद अब मेकर्स इस मूवी का सेकंड पार्ट अगले साल यानी 19 मार्च को रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article