Suresh Babu on Akhanda 2 Postpone: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर खबर बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस का ध्यान अपनी खींच रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 को रिलीज से कुछ घंटे पहले ही पोस्टपोन कर दिया गया। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। अब इस खबर पर सूरेश बाबू (Suresh Babu) का रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं सूरेश बाबू ने क्या बात कही है।
सूरेश बाबू ने कही ये बात
एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी फिल्म आखंडा 2 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में फिल्म आखंडा 2 को लेकर अपडेट सामने आया था कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट को बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं देगी। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था, क्योंकि फिल्म को रिलीज डेट से कुछ घंटे पहले ही पोस्टपोन किया गया था। अब इसपर फिल्म मेकर सुरेश बाबू ने रिएक्शन दिया है। अपनी फिल्म साइक सिद्धार्थ (Psych Siddhartha) के प्रमोशन के दौरान प्रेस से बात करते हुए सूरेश बाबू ने कहा, 'ये सारे फाइनेंशियल मैटर्स हैं। इन्हें खुलेआम डिस्कस नहीं करना चाहिए। अफसोस की बात है कि बिजनेस का हिस्सा बहुत ज्यादा स्ट्रीट पर चला गया है। हर कोई आकर बोल रहा है ये इश्यू है, इतने पैसे हैं। आखिर इसे डिस्कस करने की क्या जरूरत है? दर्शकों को तो बस फिल्म देखनी है। हम उन डिटेल्स को क्यों दे रहे हैं? हर किसी के पास ऐसे फाइनेंशियल इश्यूज होते हैं, ये कोई नई बात नहीं है। अगर पहले से प्लान कर लो, तो आमतौर पर ये सुलझ ही जाते हैं।' सुरेश बाबू का ये बयान खूब वायर हो रहा है।
कब रिलीज होनी थी फिल्म
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म आखंडा 2 इसी महीने यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सुरेश बाबू के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
