साउथ मूवीज

Naga-Sobhita की शादी के बाद सामने आया Keerthy Suresh का वेडिंग कार्ड, रजनीकांत से है बड़ा कनेक्शन

Keerthy Suresh wedding: कीर्ति सुरेश जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कीर्ति सुरेश अपने 15 साल के प्यार को अब शादी के बंधन में बदलने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Keerthy Suresh wedding card

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने बुधवार यानी 04 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लिए। वहीं अब साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश दिसंबर के महीने में अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के शादी का कार्ड सामने आया है। वहीं कीर्ति सुरेश की शादी का रजनीकांत से बड़ा कनेक्शन है। आइए जानते हैं क्या है वो कनेक्शन।

जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आ रहा है फैंस उतने ही ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर 'लीक' हो गया है। अब ये जमकर वायरल हो रहा है। वेडिंग कार्ड के अनुसार कीर्ति सुरेश 12 दिसंबर को शादी करेंगी। वेडिंग कार्ड पर कीर्ति सुरेश के माता-पिता सुरेश कुमार और मेनका सुरेश का सिग्नेचर नजर आ रहा है। कीर्ति सुरेश 12 दिसंबर को शादी रचाने जा रही है। वहीं 12 दिसंबर को सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन भी है। जिस कारण दोनों का बड़ा कनेक्शन है। इस बात को लेकर रजनीकांत के पैंस खुश हो रहे हैं। बता दें कीर्ति सुरेश और रजनीकांत 2021 में फिल्म अन्नात्थे में एक साथ नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।

15 साल से रिलेशनशिप में है कपल

एक्ट्रेस दो रीति रिवाजो से सात फेरे लेने वाली है। एक्ट्रेस की शादी गोवा में होने वाली है। इस शादी में केवल परिवार के करीबी और दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। कीर्ति सुरेश की शादी हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से होगी। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के शादी की रस्में 10 दिसंबर को शुरू हो जाएगी। 11 दिसंबर की सुबह संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। कीर्ति और एंटनी 15 साल से रिलेशनशिप में है। दोनों की मुलाकात स्कूल के समय हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article