साउथ मूवीज

अदिति राव हैदरी मंगेतर सिद्धार्थ की बाहों में आईं नजर, वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस ने कहा: 'नजर ना लगें'

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी हमेशा प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में चर्चा में बनी रहती हैं। अदिति राव हैदरी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार में आखिरी बार नज़र आईं थी।​ बिब्बोजान ने आज सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ टस्कनी में अपने रोमांटिक छूट्टियों की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

Image

Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी उर्फ बिब्बोजान ने आज सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर और अभिनेता सिद्धार्थ के साथ टस्कनी में अपने रोमांटिक छूट्टियों की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अदिति राव हैदरी हमेशा प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में चर्चा में बनी रहती हैं।

अदिति राव हैदरी संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार में आखिरी बार नज़र आईं थी। अदिति राव हैदरी ने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में अदिती अपने मंगेतर सिद्धार्थ के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। एक फोटो में कपल किसी पहाड़ी लोकेशन पर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे है। हर फोटो में दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है और फैंस कपल के लिए कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अदिति ने लिखा, ‘आभारी…#टस्कन सूर्य के नीचे। फोटो में एक यूजर ने लिखा-नजर ना लगें। वहीं दूसरे ने लिखा बेस्ट कपल।

इस सेट में दें बैठे थे दिल

बता दें अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। कपल की पहली मुलाकात 2021 में फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। उस दिन से ही वे दोनों ने एक दूसरे को दिल दे बैठा था।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

अदिति राव हैदरी को आखिरी बार हीरामंडी में देखा गया था। एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट हैं। पहला सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ गांधी टॉक्स है। इसके अलावा अभिनेत्री कजरी बब्बर की अंग्रेजी फिल्म शेरनी में दिखाई देंगी। सिद्धार्थ इंडियन 2 में दिग्गज अभिनेता कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article