पंजाबी

वैभव सूर्यवंशी नहीं करते सलमान-शाहरुख को इंस्टाग्राम पर फॉलो, पंजाब के इस पुत्तर के हैं जबरा फैन

Vaibhav Suryavanshi follow Karan Aujla: बिहार के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 18 में शतक जड़कर पूरे देश में हल्ला मचा दिया है। राजस्थान की टीम से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी के बारे में हर कोई बात कर रहा है और उनके हुनर को सलाम कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैभव का सिर किस बॉलीवुड कलाकार के दर पर झुकता है? नहीं तो आइए आपको बताते हैं...

Image

Vaibhav Sooryavanshi follow only Karan Aujla

Vaibhav Suryavanshi follow Karan Aujla: आईपीएल की दुनिया में शतक लगाकर तहलका मचाने वाले बिहारी बाबू वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूरी दुनिया बातें कर रही है। वैभव सूर्यवंशी की उम्र केवल 14 साल है और उन्होंने इतनी छोटी उम्र में 100 का आंकड़ा पार करके बता दिया है कि उन्हें अगल लगातार मौके मिले तो आने वाले वक्त में वो क्रिकेट की दुनिया में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वैभव सूर्यवंशी की खास बात यह है कि वो हमेशा कूल रहते हैं। मैच में चाहें कठिन परिस्थिति हो या फिर सरल, उनके चेहरे से कभी भी मुस्कान गायब नहीं होती है। कई दफा लोग ये पूछते भी हैं कि वैभव के इतने कूल दिखने के पीछे क्या राज है? अगर आप भी इस बात का जवाब जानना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी जानकारी है...

असल में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi News) के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने के बाद हमें पता चला कि वो इस दौर के एक बड़े सिंगर के फैन हैं, जिनके गाने वो लूप पर सुनते हैं। वैभव सूर्यवंशी की फॉलोइंग लिस्ट बताती है कि वो पंजाब की शान करण औजला के बड़े फैन हैं। वैभव ने केवल करण को ही फॉलो कर रखा है। करण के अलावा वैभव ने किसी भी सिंगर या कम्पोजर को फॉलो नहीं किया है। उनकी फॉलोइंग लिस्ट में ज्यादातर क्रिकेटर्स ही हैं, जिस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि करण के गाने वैभव को कितने पसंद होंगे।

बताते चलें कि जब हमने वैभव सूर्यवंशी के इंस्टाग्राम को और भी खंगाला तो हमें पता चला कि वो किसी बॉलीवुड एक्टर तक को फॉलो नहीं करते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट से गायब दिखे। भले ही वैभव सूर्यवंशी इन बड़े-बड़े सितारों के फैन न हो लेकिन जो कारनामा 14 वर्षीय क्रिकेटर ने किया है, उसके बाद बॉलीवुड के सभी बड़े कलाकार उनके फैन बन गए होंगे।

वैभव सूर्यवंशी में छुपा है भारतीय क्रिकेट का भविष्य

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 18 में जो कारनामा किया है, उसके बाद लोग बोलने लगे हैं कि उनमें भारतीय क्रिकेट का भविष्य छुपा हुआ है। आईपीएल जैसे प्लेटफॉर्म पर बड़े-बड़े खिलाड़ी के हाथ-पांव फूलने लगते हैं, वहां छोटी सी उम्र में इतना आत्मविश्वास जताकर वैभव ने साफ कर दिया है कि वो लम्बी पारी खेलने के लिए आए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article