पंजाबी

Sidhu Moose Wala Mother Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं सिद्धू मूसे वाला की मां, दे सकती हैं जुड़वा बच्चों को जन्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 11, 2024, 03:49 PM IST

Sidhu Moose Wala Mother Hospitalized: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां चरण कौर 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चरण कौर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिसके साथ ही अब वह जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

Image

Sidhu Moose Wala's mother hospitalized

Sidhu Moose Wala Mother Hospitalized: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की मां चरण कौर (Charan Kaur) 58 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चरण कौर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिसके साथ ही अब वह जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। सिद्धू मूसेवाला के बड़े पापा से मिली जानकारी के अनुसार चरण कौर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, अब वह जल्द ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर बीते काफी समय से ही अपने घर से बाहर नहीं निकल रही हैं, वह मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ बयान देने से भी खुद को रोक रही हैं। बाहर नहीं निकल रही हैं। वह अपने स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा खयाल रख रही हैं। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

IVF तकनीक के साथ जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म!

पंजाब केसरी की मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि चरण कौर जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और उनकी मां चरम कौर अपने बेटे की मौत के बाद काफी अकेले हो गए थे और अपने वंश को भी आगे बढ़ाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने प्रेग्नेंसी का फैसला किया है। अब फैंस भी चरण कौर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article