Shehnaaz Gill Dance with Guru Randhawa: बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल( Shehnaaz Gill) अपनी अदाओं से छाई रहती है। फैंस उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। शहनाज़ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa) के साथ एक डांस रील पोस्ट की है जिसमें दोनों स्टार भांगड़ा कर रहे हैं। शहनाज़ ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से भांगड़ा करने के लिए कहा है। उनकी इस रील पर चाहने वाले भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।
टीवी और बॉलीवुड कलाकार शहनाज़ गिल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भांगड़ा करते हुए रील पोस्ट की है। शहनाज़ गिल इसमें कैजुअल ड्रेस में दिखाई दे रही है और वह गुरु के गाने चील मोड पर डांस कर रही है। वह अपने फैंस के साथ भी भांगड़ा करने के लिए कह रही है। इस रील पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं एक फैन ने लिखा कि आपकी जोड़ी कमाल लग रही है, दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। वही एक यूजर ने लिखा कि आपको हसता देख सिद्धार्थ को भी खुशी मिल रही होगी। बता दें कि शहनाज़ और गुरु अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों को मस्ती करते हुए फैंस काफी खुश होते हैं ।
शहनाज़ गिल हाल ही में भूमि पेन्डेनकर के साथ फिल्म थैंक्स फॉर कमिंग में नजर आई थी। उन्होंने किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था , जिसके बाद से फैंस उन्हें लगातार फिल्मों में देखने के लिए बेताब रहते हैं। इसके अलावा शहनाज़ को की पंजाबी गानों में भी देखा गया है।
