पंजाबी

दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 1, 2025, 04:24 PM IST

Sardaarji 3 First Look: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की अपकमिंग फिल्म सरदारजी 3 (Sardaarji 3) का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन भी शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म से सामने आए इस लुक को खूब प्यार मिल रहा है।

Image

Sardaarji 3 First Look

Sardaarji 3 First Look: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म सरदारजी 3 (Sardaarji 3) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म सरदारजी 3 से जुड़ी खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदारजी 3 क्या खबर सामने आई है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

'सरदारजी 3' का सामने आया पहला लुक

दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म सुपरहिट सरदारजी (Sardaarji) सीरीज के तीसरे पार्ट के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म सरदारजी 3 (Sardaarji 3) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'जिनसे भूत कांपते हैं और चुड़ैलें किस्से मांगती हैं, जग्गी जी (Jaggi Ji) आ रहे हैं 27 जून 2025 को। टीजर जल्द आएगा। प्यार, हंसी और डर का तड़का, इस बार सरदार जी (Sardaarji) तिगुने धमाल के साथ वापस आ रहे हैं। रोमांस, कॉमेडी और डरावना मजा ‘सरदार जी 3’ 27 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। तैयार हो जाओ साल की सबसे धांसू राइड के लिए?' फिल्म से सामने आए इस पहले लुक को देखने के बाद फैंस गदगद हो उठे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

सरदारजी 3' के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अनीस बज्मी (Anees Bazmee) के डायरेक्शन में बोनी कपूर (Boney Kapoor) इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article