पंजाबी

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का 35 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, 11 दिन पहले हुआ था भयंकर एक्सीडेंट

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Dies At The Age Of 35: पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राजवीर जवंदा का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि 11 दिन पहले सड़क हादसे के कारण उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी।

Image

फोटो क्रेडिट- राजवीर जवंदा इंस्टाग्राम

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Dies At The Age Of 35: पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राजवीर जवंदा का निधन हो गया है, जिससे पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजवीर जवंदा के निधन से फैंस को भी झटका लगा है। राजवीर का 11 दिन पहले यानी 27 सितंबर को भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे के बाद अस्पताल में उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। एक्सीडेंट के राजवीर जवंदा को हार्ट अटैक तो आया ही था, साथ ही ब्रेन डैमेज भी हो गया था। वहीं बुधवार की सुबह राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) ने आखिरी सांसें लीं।

राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक्सीडेंट हो गया था। बताया जा रहा है कि राजवीर शिमला जा रहे थे, लेकिन अचानक गाड़ी के सामने मवेशियों के आने के कारण राजवीर का उनकी बाइक से नियंत्रण खो गया, जिससे उनके साथ भयंकर हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। सिंगर को तुरंत सोलन के पास मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा। डॉक्टर्स का कहना था कि लगातार मेडिकल केयर के बाद भी राजवीर जवंदा की हालत में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा था।

बता दें कि राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) को उनके गानों के लिए खूब पसंद किया जाता था। 'सरनेग', 'कमला', 'मेरा दिल' और 'सरदारी' जैसे गानों से राजवीर जवंदा ने लोगों का खूब दिल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू भी बिखेरा था, जिसमें 'जिंद जान', 'मिंडो तसीलदारनी' और 'काका जी' जैसी मूवीज शामिल हैं। उन्होंने साल 2014 में 'मुंडा लाइक मी' से अपनी म्यूजिकल जर्नी की शुरुआत की थी। राजवीर जवंदा का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। लेकिन वह अपने परिवार के साथ मोहाली सेक्टर 71 में रहते थे। बता दें कि वह शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article