Diljit Dosanjh Latest Travel Video : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) इन दिनों देश और दुनिया की यात्रा पर निकले हुए हैं। कभी दिल्ली तो कभी लाहौर वह भारत के कोने-कोने का भ्रमण कर रहे हैं। दिलजीत अपने फैंस के साथ इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं, जो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। वहीं एक बार फिर सिंगर ने अपनी यात्रा की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। इस वीडियो में दिलजीत मोंक के साथ हाथ मिला रहे हैं और ध्यान लगा रहे हैं ।
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस के साथ अपनी यात्रा का एक नया अध्याय साझा किया है । उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक शांत मठ की अपनी यात्रा की झलकियां साझा की हैं , जहां उन्होंने भिक्षुओं से मुलाकात की। उन्हें हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में स्थानीय लोगों के साथ डांस करते हुए भी देखा गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत बर्फीले पहाड़ों में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, दिलजीत ने इसे कैप्शन दिया, "नैना दा गहना ।" इसी के दूसरी वीडियो में दिलजीत बौद्ध भिक्षुओं के साथ ध्यान लगा रहे हैं और दर्शन कर रहे हैं।
उनकी इस आध्यात्मिक पहल की सराहना फैंस भी कर रहे हैं । शिवरात्रि के मौके पर जब दिलजीत ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा की तो फैंस उनकी सादगी के दीवाने हो गए। बता दें कि दिलजीत इन दिनों फिल्म "क्रू" के गाने नैना दा गहना को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके गाने आते ही फैंस की जुबान पर छा जाते हैं।
