पंजाबी

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पति शेखर कौशल से लिया तलाक, 2 साल की शादी पर लगाया हमेशा के लिए पूर्णविराम

Mandy Takhar Divorce: पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने पति शेखर कौशल से तलाक ले लिया। मैंडी ठक्कर के फैंस के लिए ये एक चौंका देने वाली खबर है। आखिर दोनों के तलाक की वजह क्या थी जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram

Mandy Takhar Divorce: पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर अभी सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबर सामने आई है कि मैंडी ठक्कर ने पति शेखर कौशल से तलाक ले लिया। शादी को दो साल होने वाले थे की उससे पहले कपल ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला लिया। मैंडी के चाहने वालों के लिए ये एक बड़ी खबर है जिससे बहुतों को झटका भी लगा। आखिरकार कपल का तलाक क्यों हुआ जानिए पूरी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस इस स्पेशल रिपोर्ट में।

शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मैंडी ठक्कर (Mandy Takhar) और एक्ट्रेस के पति शेखर कौशल (Shekhar Kaushal) के तलाक को मंजूरी दे डाली। कोर्ट में मैंडी ठक्कर को पेश कर रहे वकील ईशा मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि एक्ट्रेस और उनके पति के बीच आपसी मतभेतों के चलते अलग होने का फैसला लिया। लेकिन वकील ने केस की और जानकारी नहीं दी। वहीं साल 2024 में मैंडी और शेखर ने लव मैरिज की थी धूमधाम से। हालांकि 23 महीने की शादी को दोनों ने हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर दिया। कहा जा रहा है कि मैंडी बीते साल से ही अपने पति शेखर से अलग रह रही थीं। वहीं मैंडी ठक्कर जैसे रब दा रेडियो, सरदार जी, बैंड वाजे और अन्य कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस में मैंडी ठक्कर की गिनती होती है।

बता दें मैंडी ठक्कर का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था यानी वो ब्रिटिश निवासी हैं। सोशल मीडिया पर मैंडी ठक्कर अपनी खूबसूरत फोटोशूट से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर के 2.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अभी तक शेखर और मैंडी ठक्कर ने अपने तलाक की घोषणा पब्लिकली नहीं की है जिसका इंतजार उनके फैंस को है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल के रिश्ते में दरार क्यों आई जो बात तलाक तक जा पहुंची।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article