पंजाबी

ना दिलजीत दोसांझ ना ही सतिन्दर सरताज, जानिए कौन है सबसे अमीर पंजाबी सिंगर

बॉलीवुड के गानों के साथ-साथ पंजाबी गानों का भी क्रेज देखने को मिलता है। फैंस पंजाबी गानों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं आज हम आपको सबसे अमीर पंजाबी सिंगर के बारे में बताएंगे। इस सिंगर के पास कुल संपत्ति कथित तौर पर 643 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं कौन है ये फेमस सिंगर।

Image

richest Punjabi singer

पंजाबी गानों की इन दिनों बहुत ज्यादा मांग है। हर कोई आज कल बॉलीवुड के गानों के साथ-साथ पंजाबी गानों को भी काफी ज्यादा पसंद कर रहा है। पंजाबी इंड्रस्टी में भी इस कारण पंजाबी गानों का क्रेज देखा जा रहा है। आज हम आपको ऐसे पंजाबी सिंगर के बारे में बताएंगे,जिन्होंने संपत्ति के मामले में दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े-बड़े सिंगरों को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते है कौन है वो पंजाबी सिंगर।

दिलजीत दोसांझ, एपी ढिल्लों, हनी सिंह सतिन्दर सरताज ये फेमस पंजाबी सिंगर है। इनके गाने सुनना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वही एक ऐसा पंजाबी गायक ऐसा है जो इन सबसे ज्यादा अमीर है इनके गाने भी फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये सिंगर और कोई नहीं बल्कि शैरी मान है। बता दें शैरी मान एक पंजाबी सिंगर और गीतकार है जो एक सिविल इंजीनियर हैं, जिन्होंने गाने के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने अपना सफर सोशल मीडिया साइट्स पर गाने पोस्ट करके शुरू किया था और कम समय में ही अपनी पहचान बना ली थी। फैंस शैरी मान को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

कितनी है सिंगर की संपत्ति

शैरी मान का जन्म मोहाली में हुआ था। उन्होंने अपने लाइफ में कई सुपरहिट गाने दिए है, जिनपर नांचना फैंस आज भी पसंद करते हैं। शैरी मान ने 2011 में लोकप्रिय गीत यार अनमुल्ले से अपने करियर की शुरुआत की। यह गाना बहुत हिट हुआ और फिर उन्होंने 2012 में अपना एल्बम आटे दी चिरी रिलीज किया। जिसे फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिला। फिर 2016 में उनका गाना 3 पैग रिलीज हुआ और बहुत हिट ज्यादा हुआ। उनके कुछ अन्य गानों में रॉकी मेंटल से यारा, यार जिगरी कसूती डिग्री, दुआ, बूमरैंग और बहुत कुछ शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये सबसे अमीर पंजाबी सिंगर है। इनके पास कुल संपत्ति 643 करोड़ रुपये है। उन्होंने संपत्ति के मामले में दिलजीत दोसांझ को भी पीछे कर दिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article