पंजाबी

Jatt James Bond 2: 2026 में धमाल मचाएंगी Gippy Grewal-Zareen Khan की जट्ट जेम्स बांड 2, होगी झमाझम नोटों की बारिश

Jatt James Bond 2: जट्ट जेम्स बॉन्ड की सफलता के बाद से फैंस इस फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने पार्ट 2 को लेकर नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही जानकारी दी है कि फिल्म 2026 को सिनेमाघरों पर धमाल करेगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Jatt James Bond 2

Jatt James Bond 2: बॉलीवुड-साउथ सिनेमा के साथ-साथ फैंस आजकल पंजाबी फिल्में भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। 2014 की पंजाबी फिल्म "जट्ट जेम्स बॉन्ड" का सीक्वल "जट्ट जेम्स बॉन्ड 2" जल्द ही सिनेमा घरों पर धमाल करेगा। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा।

हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से नया पोस्टर शेयर किया है। बता दें "जट्ट जेम्स बॉन्ड 2" 2020 में ही बनने की प्रक्रिया में था, लेकिन किसी कारणों के चक्कर में इस फिल्म का काम पूरा नहीं हो पाया था। इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और जरीन खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। हाल ही में जो पोस्टर सामने आया है, उसमें एक कुआं के अंदर पैंसों की बारिश हो रही है। साथ ही बगल में एक बड़ी सी सीढ़ी रखी हुई है। पोस्टर के नीचे लिखा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों पर 2026 पर रिलीज होगी। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को गिप्पी ग्रोवाल, रवनीत ग्रोवाल, गुरदीप ढिल्लों प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इस के पोस्टर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक ने लिखा-यह कुछ ऐसा है जिसका मैं निश्चित रूप से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि बिना किसी संदेह के पार्ट 1 ने मेरी कुछ पसंदीदा पंजाबी फिल्मों में से एक है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।

ये सितारे बने थे फिल्म का हिस्सा

जट्ट जेम्स बॉन्ड रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित एक पंजाबी फिल्म है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल और ज़रीन खान के साथ गुरप्रीत घुग्गी और विंदू दारा लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की पंजाबी फिल्म डेब्यू है। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article