पंजाबी

Jalsa 2.0: अक्षय कुमार ने दोबारा किया पंजाबी गाने का रीमेक, भड़के फैंस ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 18, 2023, 03:00 PM IST

Mission Raniganj Song Jalsa 2.0: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) का पहला गाना सोशल मीडिया पर बीते दिन रिलीज कर दिया है। यह गाना पंजाबी सॉन्स जलसा का रीमेक है। इस गाने को सुनकर फैंस ने अक्षय कुमार की क्लास लगा दी है।

Image

Akshay Kumar trolled for Jalsa 2.0

Mission Raniganj Song Jalsa 2.0: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। जिसके साथ ही अब बीते दिन फिल्म मिशन रानीगंजका पहला गाना सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। यह गाना पंजाबी गाने जलसा का रीमेक है। इस गाने को सुनकर फैंस ने अक्षय कुमार की क्लास लगा दी है। फैंस पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के इस को रीमेक करने के लिए फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार को काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि कुछ नया बनाने की जगह ये लोगो पुराने आइकॉनिग गानों का कचरा कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दोबारा ट्रोलिंग का शिकार हुए अक्षय कुमार

इस गाने में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा एक साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। फिल्म गाने में एक शादी का सीन नजर आ रहा है। इस गाने को सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'क्यों हमारे पुराने आइकॉनिक गानों को रीमेक के नाम पर बर्बाद किया जा रहा है, अक्षय कुमार तम्हे शर्म आनी चाहिए।'

वही एक और यूजर ने लिखा, 'क्यों कुछ नया नहीं बना सकते ये लोग, हमेशा वही पुराने गानों का रीमेक करना आखिर क्यों?' बता दें कि मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article