पंजाबी

बिग बॉस फेम Himanshi Khurrana के पिता को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, यहां जानिए क्या है पूरा मामला

Himanshu Khurrana's Father Arrested: बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिमांशी के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यहां जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Image

Himanshi Khurrana's Father Arrested, Fans Reacts

Himanshu Khurrana's Father Arrested: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurrana) के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस, हिमांशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब उनके पिता की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। हिमांशी के पिता कुलदीप खुराना को पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सरकारी कर्माचारी को गालियां दी हैं। इसी वजह से हिमांशी के पिता पर ये एक्शन लिया गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल हिमांशी खुराना ने चुप्पी साधी हुई है। उनके परिवार की तरफ से भी इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि एक बार यहां जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'

क्या है पूरा मामला?

हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को पांच महीने पहले उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। फिल्लौर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप को पांच महीने पहले गोराया में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सरकारी अधिकारी से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उस समय एमपी चुनाव के दौरान उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। कुलदीप खुराना ने एक नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया था। जगपाल सिंह नाम के अधिकारी ने एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें शिकायत की गई कि जब वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तो कुलदीप ने उनके काम में बाधा डाली और गाली-गलौज भी की।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article