पंजाबी

Harrdy Sandhu के फैंस को लगेगा तगड़ा झटका, सिंगर ने इस वजह से कैंसिल किया गुरुग्राम शो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2023, 02:57 PM IST

Harrdy Sandhu Cancels Gurugram Show: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के फैंस को एक तगड़ा झटका लगने वाला है, सिंगर ने 18 नवंबर को होने वाले अपने गुरुग्राम वाले शो को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। हालांकि शो के लिए दूसरी डेट को लेकर चर्चा फिलहाल जारी है।

Image

Harrdy Sandhu reschedules Gurugram show

Harrdy Sandhu Cancels Gurugram Show: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के फैंस को एक तगड़ा झटका लगने वाला है, सिंगर ने 18 नवंबर को होने वाले अपने गुरुग्राम वाले शो को फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है। हालांकि शो के लिए दूसरी डेट को लेकर चर्चा फिलहाल जारी है।

हार्डी संधू ने 'बढ़ते प्रदूषण स्तर' के मद्देनजर गुरुग्राम में अपने अपकमिंग शो को दोबारा बाद में करने का फैसला किया है। संधू ने सोशल मीडिया पर शो पोस्टपोन करने की घोषणा करते हुए कहा कि फैंस की सुरक्षा उनकी 'पहली प्राथमिकता' है। पंजाबी स्टार 18 नवंबर को दिल्ली एनसीआर से 'इन माई फीलिंग्स' नाम से अपना पहला ऑल इंडिया टूर शुरू करने के लिए तैयार थे।

गुरुग्राम में उनके शो की कई तैयारियां भी हो गई थीं, हालांकि आखिरी मूमेंट पर प्रदूषण बढ़ते के कारण अब इसमें बदलवा करना पड़ रहा है। इस खबर को सुनकर हार्डी संधू के फैंस काफी नाखुश हुए हैं। आइए हार्डी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

'अभी पक्की नहीं हुई शो की कोई डेट'

सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'भारी मन से मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि 18 नवंबर को गुड़गांव (अब गुरुग्राम) में हमारे अपकमिंग शो को पोस्टपोन करना होगा। बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण ये फैसला लिया जा रहा है। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि हम एक नई तारीख खोजने पर काम कर रहे हैं जो हम सब के लिए अच्छी होगी। आपकी सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है, और जब हालात सही होंगे तो मैं आपके साथ मंच शेयर करूंगा।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article