पंजाबी

गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 68 साल की उम्र में निधन

पंजाबी सिनेमा के जाने-माने स्टार गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। गुरपंथ पिछले 2 महीनों से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन डॉक्टर्स उनको बचाने में नाकाम रहे। गुरपंथ मान ने 68 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा ली और परिवारवालों को अकेला छोड़कर चल बसे।

Image

Gurdaas Maan

जाने-माने पंजाबी सुपरस्टार गुरदास मान के परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 जून की सुबह परिवार ने मीडिया को गुरपंथ मान के देहान्त के बारे में जानकारी दी। खबर के अनुसार, गुरपंथ मान का इलाज पिछले 2 महीनों से चल रहा था लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आ रहा था। परिवारवालों ने गुरपंथ मान को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका कई महीनों से इलाज चल रहा था।

नहीं रहे गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान

गुरदास मान के छोटे भाई गुरपंथ मान पेशे से किसान थे। बड़े भाई के स्टार होने के बावजूद भी गुरपंथ मान लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते थे। गुरदास मान ने अपने छोटे भाई को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी हालत में सुधार न होता देख डॉक्टर्स ने गुरपंथ को डिस्चार्ज कर दिया था। 10 जून की सुबह गुरपंथ मान की मृत्यु हो गई। गुरपंथ मान की मृत्यु की जानकारी उनके परिवारवालों ने मीडिया को दी है।

पत्नी और बच्चों को छोड़कर चल बसे गुरपंथ मान

गुरपंथ मान ने 68 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। गुरपंथ के परिवार की बात करें तो उनकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनको अकेला छोड़कर वो चल बसे हैं। गुरदास मान पर अब अपने भाई के परिवार की भी जिम्मेदारी आ गई है। गुरदास मान के फैंस गुरपंथ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article