पंजाबी

3000 रुपए थी पहली सैलरी, आज प्राइवेट जेट के मालिक हैं ये सिंगर, जानें नेटवर्थ

लोग एक आज के समय में पंजाबी गानों को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण पंजाबी गानों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। आज हम आपको ऐसे सिंगर के बारे में बताने वाले हैं, जो एक साधारण परिवार से आते है, जिनकी पिता एक बस ड्राइवर थे, लेकिन आज के समय में वो सिंगर किसी मामले में कम नहीं हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

Image

Diljit Dosanjh

आज के समय में फैंस बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी गाने भी सुनना बहुत पसंद करते हैं। जिस कारण पंजाबी इंडस्ट्री के सिंगर भी मोटी फीस चार्ज करते हैं और अपने फीस के मामले में बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देते हैं। आज हम बात कर रहे हैं सभी के फेवरेट सिंगर दिलजीत दोसांझ के बारे में। दिलजीत दोसांझ आज के समय में अपनी नेटवर्थ से बडे़े-बड़े सितारों को टक्कर दे रहे हैं, लेकिन एक समय था जब दिलजीत दोसांझ को केवल 3000 की फीस मिलती थी।

दिलजीत दोसांझ के पास आज के समय में किसी भी चीज की कमी नहीं है। सिंगर प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं। दिलजीत दोसांझ का जन्म पंजाब के एक छोटे से गांव में हुआ था। सिंगर एक साधारण परिवार से आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनके पिता बस ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। जिस कारण उनके घर में पहले पैसे की तंगी भी रहती थी। 16 साल की उम्र के बाद सिंगर की किस्मत बदल गई और वो गुरुद्वारों में गाना गाना शुरू कर दिए। एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने बताया था कि 18 साल की उम्र में उन्हें एक जन्मदिन पार्टी में गाना गाने के लिए पहली सैलरी के रूप में ₹ 3000 रूपये मिले थे।

सिंगर के साथ-साथ एक्टर

दिलजीत का पहला एल्बम 'इश्क दा उदय अदा' 2004 में फाइनटोन कैसेट्स के साथ रिलीज हुआ था, लेकिन दिलजीत को पहचान नच दीयां अलरां कुवारियां और पग्गन पोचवियां जैसे हिट गानों के बाद मिली। दिलजीत आज के समय में एक बड़े सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी बन गए हैं, उन्होंने कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग की है।

कितनी है एक्टर की संपत्ति

रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत ने इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में अपने रोल के लिए ₹ 4 करोड़ चार्ज किए थे। वह सबसे ज़्यादा पैसे पाने वाले पंजाबी एक्टर में से एक हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति ₹ 172 करोड़ है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article