पंजाबी

भारतीय लाइव म्यूजिक में नए आयाम जोड़ रहे हैं दिल्ली के विभोर हसीजा

लाइव संगीत को लोकप्रिय बनाने और इस से जुड़े कलाकारों को एक ब्रांड बनाने में दिल्ली के विभोर हसीजा ने अपना खास योगदान दिया है, जिसके चलते योर इवेंटफुली हर साल 1500 से अधिक इवेंट्स का आयोजन करता रहा है। यहां उनके बारे में जानने की एक कोशिश करते हैं।

Image

Entertainment News

लाइव संगीत को नई परिभाषा और मंच देने के साथ ही उभरते कलाकारों को अवसर प्रदान कर रहे है दिल्ली के विभोर हसीजा। जहां विभोर नए टैलेंट को इनोवेटिव मैनेजमेंट के जरिए सशक्त बना रहे हैं। दिल्ली में स्थित प्रमुख आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी योर इवेंटफुली के संस्थापक और सीईओ विभोर ने हुनर को परखने की प्रतिभा के साथ ही मनोरंजन उद्योग में भी कई नए आयाम जोड़े है।

अपने उल्लखनीय कार्यों में से 'बिस्मिल की महफिल' आज सूफी संगीत का पर्याय बन चुका है। लाइव संगीत को लोकप्रिय बनाने और इस से जुड़े कलाकारों को एक ब्रांड बनाने में विभोर ने अपना ख़ास योगदान दिया है, जिसके चलते योर इवेंटफुली हर साल 1500 से अधिक इवेंट्स का आयोजन करता रहा है।

संगीतकार के साथ ही उद्यमी के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले विभोर ने इस इंडस्ट्री को अच्छे से समझने और परखने के बाद योर इवेंटफुली की स्थापना की। इंटरनेशनल मंच पूरी तरह अपनी नींव डालने के बाद मिडिल ईस्ट में पहचान बनाने के साथ ही अब ये यूएस टूर की तैयारी कर रहे है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article