Diljit Dosanjh Concert Proposal: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल-लुमिनाती टूर इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली और जयपुर में अपने हाउसफुल शो के बाद अब पुणे में भी दिलजीत ने कमाल कर दिया है। उनके कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि वर्ल्डवाइड धूम मचाने के साथ ही दिलजीत ने भारत में अपनी इस टूक के साथ काफी लोकप्रियता बटोर ली है।इसी के साथ ही अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर खड़े होकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है। वहीं दिलजीत दोसांझ कपल के पीछे खड़े होकर एक रोमांटिक पंजाबी गाना गाने हैं, जिससे वह मूमेंट और भी खास हो जाता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो पर यहां एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
दिलजीत से सामने लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
सोशल मीडिया पर कई प्रपोजल वीडियो वायरल होते हुए आए हैं। दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट तो इन दिनों चर्चा का मुख्य बिंदु बना हुआ है। पहले उनके कॉन्सर्ट से एक लड़की का रोने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था।
जिसपर काफी मीम्स भी बनाए गए थे। इस बीच अब ये प्रपोजल वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'मूमेंट है भाई मूमेंट है..' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ये प्रपोजल कितना खास है, सालों तक याद रहने वाला है।'
