एंटरटेनमेंट

Pathaan मेकर्स ने चली बड़ी चाल, Kartik Aaryan की Shehzada हो सकती है फ्लॉप

Pathaan ticket gets cheaper: फिल्म पठान (Pathaan) के निर्माताओं ने यह फैसला लिया है कि वो 17 फरवरी के दिन पठान-डे सेलीब्रेट करेंगे। इस खास मौके पर पठान का टिकिट सस्ता मिलेगा। दर्शक 17 फरवरी के दिन फिल्म पठान को केवल 110 रुपये में देख पाएंगे। पठान मेकर्स के इस फैसले से शहजादा (Shehzada) की कमाई पर भारी असर पड़ने की उम्मीद है।

Image

Pathaan मेकर्स ने चली बड़ी चाल, Kartik Aaryan की Shehzada को सकती है फ्लॉप

KEY HIGHLIGHTS
  • 17 फरवरी के दिन सस्ते मिलेंगे फिल्म पठान के टिकिट
  • 17 फरवरी को मेकर्स मनाएंगे पठान-डे
  • पठान के टिकिट सस्ते होने से शहजादा की कमाई पर पड़ेगा असर

Pathaan ticket gets cheaper: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर पठान सिनेमाघरों में रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ने लगी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग ली और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये कमा लिए हैं और अब भी इसकी कमाई जारी है। फिल्म पठान के मेकर्स ने रिलीज के 21 दिनों बाद एक मास्टर स्ट्रोक खेला है, जिसकी वजह से पठान की कमाई में उछाल दर्ज की जा सकती है। फिल्म के निर्माताओं ने पठान का टिकिट सस्ता करने का फैसला लिया है, जिससे इसकी कमाई में बम्पर उछाल आने की उम्मीद है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस बात की जाानकारी दी है कि फिल्म पठान के मेकर्स ने टिकिट प्राइज को कम करने का ऐलान कर दिया है। अब से पठान का टिकिट 110 रुपये का मिलेगा। फिल्म के मेकर्स 17 फरवरी के दिन पठान-डे मनाएंगे, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। आप तरण आदर्श का पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

फिल्म पठान के निर्माताओं के इस फैसले का कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी शहजादा पर बड़ा असर पड़ सकता है। फिल्म शहजादा 17 फरवरी के दिन रिलीज हो रही है। इसका टिकिट 200-300 रुपये का मिलेगा। इसके मुलाबले दर्शकों को पठान का सस्ता टिकिट मिलेगा, जिस कारण दर्शक बंटने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो शहजादा की कमाई में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिल्म पठान के मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर रिलीज करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है। जब से पठान के मेकर्स ने इस बात का ऐलान किया है, तब से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article