Salaar Movie Review: प्रभास के करियर के सालार बने फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील, लय में बहती कहानी में एक्शन है शानदार

Salaar Movie Review: साउथ सुपरस्टार की फिल्म सालार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और अच्छी कहानी देखने को मिलेगी। आप बिना स्पॉइलर वाला यह रिव्यू पढ़िए और जानिए कैसी है फिल्म।

Shashank PandeyAuthored by: Shashank PandeyUpdated Dec 22 2023, 14:16 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

prabhas prshanth neel shruti hasan prithviraj sukumaran starrer salaar part 1 ceasefire movie review in hindi by shashank mani pandey imdb ratings worldwide collection

दोस्ती शब्द में ही ताकत है, इस रिश्ते में बंधने वाला हर इंसान इसे निभाने की कोशिश करता है। दोस्त परिवार में भी घुले मिले रहते हैं। किसी ना किसी से जीवन में दोस्त बनाने की सीख मिलती है। दोस्तों में भी ऐसे दोस्त जो आपके लिए और आप उनके लिए हर परिस्थिति में खड़े रहो। दोस्ती के किस्से महापुराण में भी सुनने को मिले हैं। सबसे बड़ा दोस्ती का उदाहरण महाभारत में दुर्योधन और कर्ण का है। कर्ण को मालूम सबकुछ मालूम होते हुए भी दुर्योधन का ही साथ दिया। ऐसी दोस्ती के किस्से अब हम सुनते हैं या फिल्मों में भी देखते हैं।

दोस्ती में दुश्मनी की कहानी