Badass Ravi Kumar movie review: हिमेश रेशमिया की फिल्म है ब्लॉकबस्टर पैसा वसूल, हर डायलॉग्‍स ने लूटी लाइमलाइट

Badass Ravi Kumar movie review: हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravi Kumar) आज यानी 07 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ये हिमेश रेशमिया के करियर की 9वीं फिल्म है। अगर आप भी फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि फिल्म कैसी है।

Poonam ShuklaAuthored by: Poonam ShuklaUpdated Feb 7 2025, 12:35 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Action,Action Comedy,Musical,Drama
badass ravi kumar movie review himesh reshammiya film is blockbuster paisa vasool every dialogue looted the limelight

Badass Ravi Kumar movie review

Badass Ravi Kumar movie review: हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की गिनती बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स में होती है, लेकिन हिमेश रेशमिया बतौर एक्टर भी काम करते हैं। एक्टर और सिंगर ने साल 2007 में ‘आपका सुरूर’ के नाम से पहली फिल्म बनाई थी। वहीं आज यानी 07 फरवरी को हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravi Kumar) रिलीज हुई है। इस फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ये हिमेश रेशमिया के करियर की 9वीं फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जिन 8 फिल्मों में काम किया, उनमें से एक भी हिट नहीं हो पाई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म से हिमेश रेशमिया की किस्मत चमक सकती है। अगर आप भी फिल्म देखने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि फिल्म कैसी है।

ये हैं सितारे

फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravi Kumar) में हिमेश रेशमिया के साथ कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, सौरभ सचदेवा, सिमोना, जॉनी लीवर, प्रभु देवा और संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 2 घंटा 21 मिनट लंबी है।